खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। झंडा दिवस के अवसर पर बीजापुर पुलिस द्वारा पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करने तथा उनमें देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रक्षित केंद्र बीजापुर में खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से जवानों के बीच आपसी समन्वय, सहभागिता, टीम भावना और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस जवानों को शौर्य, वीरता और देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से जवानों को देश की रक्षा में समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व से अवगत कराया गया।झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस जवानों के मनोबल को बढ़ाना, उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना तथा आपसी सौहार्द और एकजुटता को प्रोत्साहित करना रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में कल (29 अक्टूबर) बंद रहेंगे स्कूल, बस्तर संभाग में ‘रेड अलर्ट’ जारी
- छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बंपर फेरबदल: अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और डीईओ के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट…
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- छत्तीसगढ़ का एक ऐसा स्कूल, जहाँ कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं बंद हुआ स्कूल! क्या प्राचार्य ही हैं यहाँ के ‘बॉस’?
- झंडा दिवस पर बीजापुर पुलिस ने आयोजित की खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता, जवानों ने देखी देशभक्ति फिल्म
- खराब मौसम और जल संकट के बीच नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता, वार्डवासियों को मिली राहत
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता


