Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    October 29, 2026

    गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान

    October 29, 2026

    बीजापुर में झण्डा दिवस पर अनोखी पहल: हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र
    • गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान
    • बीजापुर में झण्डा दिवस पर अनोखी पहल: हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र
    • रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    • दुर्ग में अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का बड़ा खुलासा: 50 हजार के कर्ज पर वसूले जा रहे थे डेढ़ लाख, दो महिलाएं गिरफ्तार
    • राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख- अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
    • ’’कानून जानो, बचपन बचाओ’’ अभियान तेज, 7 स्कूलों में बच्चों को बताए पॉक्सो सहित 5 बड़े कानून
    • खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    रायपुर

    रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में घूम रहे एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.970 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई गई है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति करने वालों और संभावित खरीदारों की तलाश में जुटी हुई है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास कुछ लोग गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
    पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर मौके पर मौजूद एक महिला और दो पुरुषों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, टीम ने जब तीनों से पूछताछ करने का प्रयास किया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गजेन्द्र पंचाल, नीरज तोमर और शबाना लोधी बताए। इसके बाद पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसे रायपुर में बेचने की फिराक में थे। तीनों के कब्जे से कुल 14 किलो 970 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 7 लाख 48 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 319/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है।
    र गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
    1. गजेन्द्र पंचाल (34 वर्ष) – पिता स्वर्गीय निनुआराम, निवासी सेवरखुर्द, थाना सेवर, जिला भरतपुर, राजस्थान।
    2. नीरज तोमर (21 वर्ष) – पिता भगवत सिंह, मूल निवासी सेवर, जिला भरतपुर, राजस्थान। वर्तमान में संतोषी नगर, टिकरापारा, रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था।
    3. शबाना लोधी (33 वर्ष) – पति नीरज तोमर, निवासी संतोषी नगर, टिकरापारा, रायपुर।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान

    October 29, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख- अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

    October 29, 2026

    खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच

    October 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    सरगुजा

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    By Khabar WorldOctober 29, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय…

    गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान

    October 29, 2026

    बीजापुर में झण्डा दिवस पर अनोखी पहल: हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

    October 29, 2026

    रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

    October 29, 2026

    गंगरेल की तेज लहरों के बीच फंसे मछुआरे के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, सुरक्षित बचाई जान

    October 29, 2026

    बीजापुर में झण्डा दिवस पर अनोखी पहल: हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

    October 29, 2026

    रायपुर में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया ₹7.48 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026

    दुर्ग में अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का बड़ा खुलासा: 50 हजार के कर्ज पर वसूले जा रहे थे डेढ़ लाख, दो महिलाएं गिरफ्तार

    October 29, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख- अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

    October 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.