नई दिल्ली। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक थिएटर में धूम मची है। एक तरफ रजनीकांत छाए हुए हैं। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी और कौनसी फिल्म पिछड़ गई।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने बुधवार को 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 10,542 शोज मिले। वहीं 16.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। बुधवार को फिल्म को 524,833 फुटफॉल मिला। फिल्म ने नेट 423 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं। वहीं विद्या बालन, ऋतिक रोशन, मोहनलाल जैसे स्टार्स भी नजर आए। फिल्म में रजनीकांत ने अपने अंदाज से धमाल मचा दिया है।
‘दृश्यम 3’ का ऐसा हाल
‘दृश्यम 3’ ने बुधवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म ने 3169 शोज मिले। वहीं फिल्म को 9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने टोटल 372.10 करोड़ कमाए। फिल्म को बुधवार को 52,842 फुटफॉल मिला। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 131.90 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड 577.56 करोड़ कमाए। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबु, जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स नजर आए।
‘राणाबाली’ का कलेक्शन
‘राणाबाली’ ने बुधवार को 1.03 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 1488 शोज मिले। वहीं 19 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने टोटल 56.38 करोड़ की कमाई की। बुधवार को फिल्म को 103,879 फुटफॉल मिला। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नजर आए हैं।
‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस
‘उड़ता तीर’ ने बुधवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 5781 शोज मिले। फिल्म को 12 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। इस फिल्म ने अभी तक 28.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 42.68 करोड़ कमाए। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में नजर आए हैं।
‘नई नवेली’ का ऐसा हाल
‘नई नवेली’ ने बुधवार को 23 लाख बिजनेस किया। वहीं फिल्म को 1293 शोज मिले। फिल्म को 7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को बुधवार को 13,598 फुटफॉल मिला। यामी गौतम की फिल्म ने टोटल 25.53 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
Trending
- पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल डेका
- 28 कर्मचारी संघों के मतदान में बिन्दु भास्कर बने जिला संयोजक, एक मत से दर्ज की जीत
- उप मुख्यमंत्री साव ने किया ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ के ब्रॉशर का विमोचन, व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का सजेगा महाकुंभ
- मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं
- सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड: दोषियों को फांसी देने के लिए आगे आए उज्जवल दीवान, बिना पारिश्रमिक जल्लाद बनने की पेशकश
- बालोद में ANTF और पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का साया: धान की बंपर पैदावार पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी धड़कनें
- बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निलंबित


