खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा संगम के तहत बलरामपुर रामानुजगंज जिले के आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के बहुउद्देशीय केंद्र आमाकोना और कुसमी विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र चंपानगर में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को विशेष रूप से चिकित्सा सेवा का लाभ मिला।
पीएम जनमन क्षेत्र के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित आमाकोना बहुउद्देशीय केंद्र में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचीं। यूनिट में ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर मापा गया, शुगर की जांच की गई और आगे की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जरूरतमंदों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और परामर्श भी दिया गया। अस्पताल तक जाने की दूरी और समय की बचत होने से ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इन सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में 42 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया और अभिभावकों को उनके बेहतर विकास के लिए परामर्श दिया गया। पूरक पोषण आहार के 15 पात्र हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित किया गया। ग्रामीणों को कुपोषण के कारण और रोकथाम, मातृ पोषण, शिशु आहार तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
Trending
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
- मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम संदेश पदयात्रा: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया भव्य स्वागत
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
- सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दो घायल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सांसद धर्मेंद्र प्रधान: छत्तीसगढ़ के विकास और शिक्षा सुधारों पर विशेष मंथन


