Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    October 22, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

    October 22, 2026

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत
    • देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से
    • सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण प्लॉट बेचने पर ‘सालासार विहार’ के प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख का भारी जुर्माना
    • बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
    • सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी, बदलते मौसम में सेहत का ऐसे रखें ध्यान, डॉक्टर से जानें जरूरी बातें
    बिज़नेस

    सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी, बदलते मौसम में सेहत का ऐसे रखें ध्यान, डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना खत्म होने को है और मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में अब भी गर्मी रहती है। ऐसे में खान-पान में की गई छोटी-छोटी गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। कभी खाने-पीने में लापरवाही, तो कभी बदलते मौसम के हिसाब से दिनचर्या में बदलाव न करना, शरीर को बीमारियों की चपेट में ला सकता है।
    आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ शरीर को भी नए मौसम के अनुसार ढलना पड़ता है। तापमान में बदलाव का असर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और सांस की नलियों पर पड़ सकता है। ठंड के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
    बदलते मौसम में बढ़ सकती हैं ये परेशानियां
    इन दिनों सुबह-शाम ठंडक बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और वायरल बुखार जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम में बदलाव के दौरान लोग घरों के अंदर ज्यादा समय बिताते हैं। बंद जगहों पर रहने से वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवा सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकती है, जिससे अस्थमा और एलर्जी से परेशान लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कुछ लोगों को सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की परेशानी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि बदलते मौसम में सेहत को दुरुस्त रखा जा सके।
    खाने में शामिल करें दाल, हरी सब्जियां और मौसमी फल
    डॉक्टर के मुताबिक, इस दौरान खाने में दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ठंड बढ़ने पर प्यास कम लग सकती है, लेकिन शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। अदरक वाली चाय, सूप और गुनगुना पानी गले को आराम देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही सुबह और शाम की ठंड से बचना चाहिए और लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना चाहिए।
    तली-भुनी और खुले में बिकने वाली चीजों से बचें
    बदलते मौसम में बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए खान-पान में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। खुले में बिकने वाली खाने की चीजों और बासी भोजन से भी बचना चाहिए, क्योंकि दूषित भोजन खाने से पेट में संक्रमण का खतरा हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुंह में छाले हो जाने का इंस्टेंट इलाज कैसे करें? दर्द और जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    October 21, 2026

    कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक को रखेगा दुरुस्त, शरीर बनेगा फुर्तीला

    October 20, 2026

    सोते समय हाथ सुन्न होना: एक सामान्य परेशानी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव

    October 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    Uncategorized

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    By Khabar WorldOctober 22, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

    October 22, 2026

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से

    October 22, 2026

    सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण प्लॉट बेचने पर ‘सालासार विहार’ के प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख का भारी जुर्माना

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    October 22, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

    October 22, 2026

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से

    October 22, 2026

    सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण प्लॉट बेचने पर ‘सालासार विहार’ के प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख का भारी जुर्माना

    October 22, 2026

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

    October 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.