नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म है। इसमें यश ने ‘रावण’ का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म के मेकर्स ने एक्टर के किरदार की नई झलक शेयर की है, जिसमे उनका दमदार अंदा और तांडव देखने को मिल रहा है।
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार की झलक शेयर कर दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए खास वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से यश शक्तिशाली राजा रावण के किरदार में खुद को ढालते हैं।
रावण के लुक में उनका दमदार अंदाज, चेहरे के तीखे हाव-भाव और उनका शानदार स्क्रीन प्रेजेंस सबका ध्यान खींच रहा है। मेकर्स द्वारा रिलीज़ इस वीडियो का नाम हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’ रखा गया है, इसके केंद्र में रावण है और उसकी भव्यता को दमदार म्यूजिकल बैकग्राउंड खास बना रहा है।
यश का लार्जर दैन लाइफ लुक
मेकर्स रावण को एक दमदार ही नहीं बल्कि एक जटिल किरदार के रूप में भी इस महाकाव्य की दुनिया में पेश कर रहे हैं। यश को उनके पुराने काम के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार वह अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पौराणिक कथाओं के सबसे मजबूत किरदारों में से एक रावण के किरदार में अपना कदम रख रहे हैं।
रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम
फिल्म की यह झलक बहुत ख़ास है क्योंकि इसमें रावण के शक्तिशाली रूप और उसके व्यक्तित्व को नए अंदाज में दिखाया गया है। इस तरह से फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश महाशक्तिशाली राजा रावण का किरदार में हैं। इस महाकाव्य को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए दो बड़े स्टार्स फिल्म में एक साथ आए हैं,
अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ वीडियो
रावण के तांडव वाले इस वीडियो का हिंदी में नाम ‘राइज ऑफ असुर’, कन्नड़ में ‘रावण तांडव’ और तमिल व तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ रखा गया है। हिंदी वर्जन में विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल डॉ। कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि ए.आर. अमीन और हीरल विराडिया ने म्यूजिक सुपरविजन की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, तमिल वर्जन में अनिरुद्ध रविचंदर और जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी आवाज दी है।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
बता दें कि इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।
Trending
- 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
- दिवंगत पत्रकारों के नाम पर होंगी रायपुर की सड़कें, प्रेस क्लब ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
- सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
- विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
- बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने की खुदकुशी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: युवा विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर से जगदलपुर तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, जानिए मिनट-दर-मिनट शेड्यूल
- प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…


