खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गुरुवार (22 अक्टबूर) को छत्तीसगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। दो दिवसीय दौरे में वह रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 22 अक्टूबर को बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एंव युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। वहीं 23 अक्टूबर को जगदलपुर में बस्तर दशहरा के मुरिया दराबर में शिरकत करेंगी।
छत्तीसगढ़ के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन में महामहिम राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वह शाम 4 बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। लोकभवन में ही रात्रिविश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन (23 अक्टूबर) रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे वह जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुचेंगी, यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद वह दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी।
Trending
- 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
- दिवंगत पत्रकारों के नाम पर होंगी रायपुर की सड़कें, प्रेस क्लब ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
- सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
- विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
- बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने की खुदकुशी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: युवा विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर से जगदलपुर तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, जानिए मिनट-दर-मिनट शेड्यूल
- प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…


