खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान26 वर्षीय नरसू बोडू पिता लक्ष्मैया बोडू, निवासी कामकानार थाना गंगालूर क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, नरसू बोडू ने 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी दौरान उसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बीजापुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची FSL टीम ने भी आवश्यक जांच की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। बीजापुर थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
- दिवंगत पत्रकारों के नाम पर होंगी रायपुर की सड़कें, प्रेस क्लब ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
- सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
- विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
- बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने की खुदकुशी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: युवा विंग की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर से जगदलपुर तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, जानिए मिनट-दर-मिनट शेड्यूल
- प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…


