नई दिल्ली। अजय देवगन की फ़िल्म ‘दृश्यम 3’ इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है और क्राइम थ्रिलर जॉनर के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा बिजनेस कर रही है। जबरदस्त चर्चा और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के दो दिन तगड़ी कमाई करने के बाद जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ की कितनी रही संडे की कमाई?
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। अभिषेक पाठक निर्देशित ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वैसे ही ये ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का फाइनल चैप्टर है इस वजह से भी फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म ने दमदार ओपनिंग की थी और वीकेंड पर भी इसने खूब नोट बटोरे।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ से खाता खोला था।
दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई फिर भी इसने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की कुल नेट कमाई अब 176.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दृश्यम 3’ बनी पहले संडे सबसे ज्यादा काई करने वाली
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के रिलीज के तीसरे दिन 61 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्मम बन गई है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को मात दी है। इसने टॉप 5 की लिस्ट से स्त्री 2 (58.2 करोड़) को बाहर कर दिया है।
ये हैं फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में
धुरंधर 2 – 121 करोड़
जवान – 80.1 करोड़
एनिमल – 70.69 करोड़
दृश्यम 3- 61 करोड़
पठान – 60.75 करोड़
स्त्री 2 – 58.2 करोड़
‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है। फिल्म में श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज ने अहम रोल प्ले किया है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


