नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने पूरी तरह कब्जा किया हुआ है। एक क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी है और दूसरी डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश है। ये दोनों ही जबरदस्त कमाई कर रही है और सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। इनके आगे तो यश की टॉक्सिक ने दम ही तोड़ दिया है। चलिए यहां जानते हैं कि गुरुवार को इनमें से किसने कितना कलेक्शन किया है?
मिर्जापुर द मूवी ने थर्सडे को कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों मे रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इस फिल्म ने धुआंधार कमाई कर हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 10.05 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 147.95 करोड़ रुपये हो गया है।
टॉक्सिक ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
यश की मोटे बजट में बनी टॉक्सिक ने दूसरे हफ्ते में ही दम तोड़ दिया है। रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो ये 60 लाख रुपये ही कमा पाई थी।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 16वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 39 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ टॉक्सिक की भारत में 16 दिनों की कुल नेट कमाई अब 248.24 करोड़ रुपये हो गई है।
इरुमुडी ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की इरुमुडी अपनी पूरी लागत काफी पहले ही वसूल कर चुकी थी फिलहाल ये खूब प्रॉफिट कमा रही है। हालांकि इसकी कमाई में लगातार मंदी भी देखी जा रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इसका भारत में 21 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 174.45 करोड़ रुपये हो गया है।
हनुमान अंश ने पांचवें गुरुवार कितनी कमाई की?
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है।यहां तक कि रिलीज के 5वें हफ्ते में भी इस पर नोटों की बारिश हो रही है। बता दें कि रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को इसने 10.25 करोड़ की कमाई की थी।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को भी 10 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 35 दिनों की नेट कमाई अब 163.13 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Trending
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
- सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
- कोपरा एनीकट में बड़ा हादसा: सिकसार डैम से पानी छोड़ते ही उफान पर आई सोंढूर नदी, रेस्क्यू से पहले तेज बहाव में बहा युवक
- गरियाबंद में 6.43 लाख का गांजा जब्त: मध्य प्रदेश की महिला समेत तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- स्वाइन फ्लू और कोरोना का दोहरा अटैक: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, एक मरीज वेंटिलेटर पर


