खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई के सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच बुधवार को गटर की सफाई के दौरान करीब 3 दिन का नवजात शिशु मिला है। गटर जाम होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी। इसके बाद गटर की सफाई का काम शुरू किया गया। सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया। नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भट्ठी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम था। पानी निकासी प्रभावित होने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से बीएसपी प्रबंधन को इसकी शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद गटर की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मियों की नजर नवजात पर पड़ी।
नवजात के गटर में मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सकती है। साथ ही क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। भट्ठी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
- समय पर मिली सरकारी सेवा, लक्ष्मी के सपनों को मिली नई उड़ान
- सुरदा में घर में घुसा जहरीला सांप: मुंगेली मितान कॉल सेंटर की त्वरित पहल से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को, सुलह-समझौते से होगा प्रकरणों का त्वरित निराकरण
- रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन
- डिजिटल क्रांति की राह पर मुंगेली: मोबाइल ऐप से शुरू हुआ ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’, 30 सितंबर तक 100% सटीक ई-गिरदावरी का लक्ष्य
- बिलासपुर ने नेपाल आपदा पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अगुवाई में रेडक्रॉस का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श शुरू: राजनांदगांव बैठक में 4 जिलों से आए 15 से अधिक समाजों और संगठनों ने दिए सुझाव
- सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा


