नई दिल्ली। संडे को सिनेमाघरों में फिर दर्शकों की खूब भीड़ नजर आई। दरअसल नई रिलीज मिर्जापुर द मूवी को देखने के लिए खूब ऑडियंस पहुंची। इसी के साथ इस फिल्म ने संडे को बॉक्स ऑफिस लूट लिया। यहां जानते हैं टॉक्सिक से इरुमुडी और हनुमान अंश तक सभी फिल्मों की रविवार, 6 सितंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी रही है?
मिर्जापुर द मूवी ने संडे को कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी ने जबरदस्त शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी भौकाल मचा दिया। इस फिल्म ने 25.75 करोड़ से ओपनिंग की थी और दूसरे शनिवार धुआंधार तेजी दिखाते हुए 32 करोड़ कमाए।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 36 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की नेट कमाई अब 93.75 करोड़ रुपये हो गई है।
टॉक्सिक ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। 500 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ कमाए थे। इसके बाद दूसरे शुक्रवार इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे शनिवार इसने तेजी दिखाई और 2.28 करोड़ की कमाई की।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे संडे को 2.42 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में इस फिल्म की 12 दिनों की नेट कमाई अब 245.75 करोड़ रुपये हो गई है।
इरुमुडी ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी ने रिलीज के तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। खासतौर पर इसने तीसरे संडे को इसने कमाई में अच्छी खासी तेजी दिखाई। फिलम के कलकेशन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे हफ्ते में इसने 57.60 करोड़ कमाए। वहीं 15वें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.90 करोड़ और 16वें दिन भी 4.90 करोड़ रुपये रहा।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 166.30 करोड़ रुपये हो गई है।
हनुमान अंश ने 31वें दिन कितनी की कमाई?
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश वाकई बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार ही कर रही है। जहां पहले दो हफ्ते में ये कमाई के लिए संघर्ष कर रही थी। वहीं चौथे हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद इसने पांचवें वीकेंड पर तो तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया। बता दें कि रिलीज के 30वें दिन यानी 5वें शनिवार को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए हनुमान अंश ने 16.50 करोड़ कमाए थे। वहीं संडे को तो इसने कमाल ही कर दिया
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित हनुमान अंश ने रिलीज के 31वें दिन यानी 5वें संडे को 22.75 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 31 दिनों की नेट कमाई अब 122.13 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में हरितालिका तीज महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का हौसला
- रायपुर में डरा-धमकाकर मासूमों से जेवर व नगदी ऐंठने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
- धमतरी में बेखौफ अपराधी: कंडेल में 30 वर्षीय पारसमणि की गला रेतकर हत्या, सनसनी
- अजा एकादशी की पूजा आज, व्रत कल खुलेगा, रात में फलाहार कर सकते हैं या नहीं?
- पीसीबी छोड़ते ही मिसबाह-उल-हक ने खोला मोर्चा: ‘विदेशी कोचों को रियायत, पाकिस्तानियों पर गाज; कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं सुधरेगा क्रिकेट’
- संडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘इरुमुडी’ का कलेक्शन
- कब्ज और भूख न लगने की समस्या से राहत दिलाएगा दूध-मुनक्का, आयुर्वेद में बताया गया दिव्य औषधि
- भिलाई के हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपये का गबन: फर्जी ई-मेल के जरिए 6 साल पुराने कैशियर ने दिया धोखाधड़ी को अंजाम, 1.5 लाख का मोबाइल जब्त


