नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ओपनिंग के साथ लगातार तीन दिनों तक फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया, लेकिन चौथे दिन मूवी की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई। वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की हालत सबसे ज्यादा खराब है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी साफ नजर आ रही है। रिलीज के दिन धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, चौथे दिन ‘आवारापन 2’ की कमाई में कमी आई है। लेकिन भारत में अब यह 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की। स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड और शोज की बढ़ी संख्या बढ़ने की बदौलत शनिवार को इसकी कमाई में करीब 55 प्रतिशत का बड़ा उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये बटोर लिए। पहले दिन जहां फिल्म के 9,033 शो थे, वहीं शनिवार को यह संख्या बढ़कर 10,496 हो गई।
रविवार को शो घटकर 9,403 रह गए, जिसके चलते कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वर्किंग डे यानी सोमवार को उम्मीद के मुताबिक कमाई में गिरावट देखी गई, फिर भी फिल्म ने पकड़ बनाए रखते हुए 9.25 करोड़ रुपये बटोरे, जिसमें पिछले दिन के मुकाबले 64 फीसदी कमी आई है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का अब नेट कलेक्शन 91 करोड़ तक पहुंच गया है।
वैसे साल 2007 में आई पहली फिल्म ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन इसके सदाबहार गानों और इमोशनल कहानी के चलते इसे समय के साथ कल्ट का दर्जा मिला। इसी नॉस्टैल्जिया का फायदा सीक्वल को मिला और यही वजह है कि ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन ही ‘आवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था।
अब बात करते हैं सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुई है। मगर कमाई के मामले में ‘बंटवारा 1947’ काफी पिछड़ गई है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म संघर्ष करती साफ नजर आ रही है। फिल्म ने 8,721 शो से 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
दूसरे दिन कमाई में 134.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने 8,071 शो से 13.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानी रविवार को रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ी और 7,239 शो के जरिए 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। मगर सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म 6771 शोज से सिर्फ 2 करोड़ की कमाई कर पाई है।
तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में चौथे दिन 72.4 फीसदी की गिरावरट दर्ज की गई है। इसे मिलाकर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ फिल्म का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, इसका ग्रोस कलेक्शन 33.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
Trending
- घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
- टेस्ट में ‘सर’ जडेजा का अजीब रिकॉर्ड: 2021 से अब तक फेंकी सबसे ज्यादा नो-बॉल, स्पिनरों की सूची में शीर्ष पर
- ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन रचा इतिहास: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इमरान हाशमी के करियर को मिला पहला ‘सोलो’ शतक
- बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे
- रायपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी से कराया प्रसव; 6 गिरफ्तार
- रायपुर: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने रचा 14.97 लाख का फ्रॉड, वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना
- बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम ने दी मंजूरी


