खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धोखाधड़ी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर न्यायालय को धोखा देने का प्रयास किया और इसी के दम पर उसने अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत भी कराई। हालांकि मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। भौगोलिकसंदर्भ
दरअसल, कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षिय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके उपर आरोप है कि उसने अपने पिता के आधार कार्ड से छेड़छाड़ किया है। आरोपी ने पिता के आधार कार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर कुछ मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश हुआ और इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पिता की जगह अपना हस्ताक्षर कर अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत कराई।
वही आरोपी को जांच के लिए बार-बार बुलाए जाने पर वह जांच से भागता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अम्बिकापुर जिले में भी इसी तरीके से फर्जी आधार कार्ड पेश कर जमानत लेने के मामले कि जांच चल रही है।
पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी द्वारा पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले में जांच जारी है।
बहरहाल पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है कि आरोपी का सहयोग किसने किया और दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने में किसने साथ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि ऋण पुस्तिका पिता के नाम से थी इस कारण पुत्र ने यह जालसाजी कर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है।
Trending
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार
- ‘स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बीजापुर ने शासन के नाम एसडीएम बीजापुर को सौंपा ज्ञापन
- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मनेंद्रगढ़ जिले में एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, कई निरीक्षक और आरक्षक इधर से उधर
- साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले: गांवों में नलजल व्यवस्था से लेकर अबूझमाड़ की उच्च शिक्षा तक सौगात
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू
- सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए सुगम शासकीय सेवाओं का माध्यम


