नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। जसप्रीत बुमराह के आने से टीम इंडिया की गेंदबाजी में धार नजर आई, 80 पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया को कोई दिक्कत नहीं हुई। शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले मैच में फ्लॉप रहे। जानिए इस जीत के 5 हीरो।
शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम को तब संभाला जब भारत अपने 2 महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट सस्ते में गंवा चुका था। रोहित शर्मा 11 और कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 75 गेंदों में 80 रन बनाए, इसमें 1 छक्का और 11 चौके जड़े। हालांकि उन्हें परेशानी हुई तो उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा, इस कारण वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
अक्षर पटेल
ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9.5 ओवरों में 62 रन दिए, लेकिन 4 विकेट भी चटकाए। फिर बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ा, पटेल ने 52 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वाशिंगटन सुंदर
ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 4 ही ओवर डाले, लेकिन इसमें सिर्फ 13 रन दिए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी को आए सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 1 छक्के, 4 चौकों की मदद से 63 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह
बुमराह के आने से भारतीय गेंदबाजी में धार नजर आई, उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। हालांकि उनके नाम 1 ही विकेट रहा, लेकिन वो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का था। जसप्रीत बुमराह ने 9 ओवरों में मात्र 31 रन दिए, और ब्रूक को 1 के स्कोर पर चलता किया। ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 में शानदार पारियां खेली थी।
गुरनूर बरार
लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का ये पहला विदेशी दौरा है, जिसके पहले मैच में उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने 9 ओवरों में 61 रन दिए, लेकिन इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड के टॉप आर्डर को ध्वस्त किया। उन्होंने बेन डकेट (43) और जैकब बेथेल (14) के विकेट लिए।
Trending
- 362 सहायक प्राध्यापक बने प्रोफेसर, 152 प्रोफ़ेसर हुए प्राचार्य पदोन्नति, शैक्षणिक नेतृत्व को मिली नई मजबूती
- नवपदस्थ सीईओ ने संभाली कमान, विभिन्न शाखाओं का किया सघन निरीक्षण
- मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास, एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
- विश्व युवा कौशल विकास दिवस, कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम
- डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
- नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध


