खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने अपनी सौतन को आधी रात को मौत के घाट उतार दिया। दूसरे कमरे में सो रही सौतन को महिला ने पहले खाट के खुले से पीटा, फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना बालोद जिले के नेवारीकला गांव की है, जहां सोमवार को आरोपी महिला अमृत बाई साहू ने दूसरे कमरे में सो रही अपनी सौतन दया बाई साहू की हत्या कर खेत के तरफ भाग गई। रात में करीबन 3 बजे जब पति चिम्मन साहू की नींद खुली तो देखा कि उसके साथ सो रही अमृत बाई गायब है, इसके बाद जब दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे में दया बाई की रक्तरंजित लाश पड़ी थी।
सदमे ने आए पति ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कोटवार के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची बालोद पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका की सौतन अमृत बाई ने की है।
पुलिस ने अमृत बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी महिला ने बताया कि सौतन के साथ उसका लड़ाई-झगड़ा होते रहता था, जिससे तंग आकर उसने महिला की हत्या करना कबूल किया। बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला अमृत बाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- बस्तर के खेतों में दिखा वर्ष भर सुरक्षित स्थान में छुपकर रहने वाला दुर्लभ ‘कपकपिया’ (वाटरकॉक)
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान आयोजित
- डिजिटल गवर्नेंस का असर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी संकटमोचक, जांजगीर के रवि बर्मन को मिला राशन का अधिकार
- मंत्रालय के तीन वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों की ससम्मान सेवानिवृत्ति, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी भावभीनी विदाई
- वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- बस्तर पुलिस के तीन अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
- जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि
- छत्तीसगढ़ के शहरों में चमकेगा विकास: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के ₹104.54 करोड़ जारी


