खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिनाँक 28/06/2026 दिन रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती एवम सम्मान समारोह का आयोजन तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नारायण लाल साहू ने बताया कि परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के दानदाताओं का सम्मान दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
प्रमुख डॉ सोमनाथ साहू वरिष्ठ एक्स रे चिकित्सक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, स्व मेघराज साहू जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत, स्व अजय कुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत, श्री टेमन सिंह साहू बोर्झरा वाले को दानवीर भा मा शाह सम्मान से सम्मानित किया जाना है।
इसके अतिरिक्त पर्यावरन संरक्षा, जल बचाव और वृक्ष लगाओ अभियान के लिए श्री के पी साहू वरिष्ठ समाज सेवक, समाज सेवा हेतु श्री रामलखन साहू के अतिरिक्त समाज हित मे काम करने वाले वरिष्ठ समाज सेवियो का भा मा शाह सेवा सम्मान किया जाना है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉ, वरिष्ठ इंजि, वरिष्ठ प्रो के साथ साथ छ ग राज्य के सामाजिक विचारक, चिंतक शामिल होंगे।
दानवीर भामा शाह के जीवन दर्शन पर ब्याख्यान होगा। सामाजिक कार्यो को गति प्रदान करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित है।
Trending
- महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना- सौर ऊर्जा का करें अधिक से अधिक उपयोग
- पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का बड़ा संकेत: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा संकटग्रस्त ‘ढोल’ का संगठित झुंड
- दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
- पुरानी रंजिश में अधेड़ ने बीच चौराहे पर फरसे से काटकर की कन्हैया की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बकावंड में अवैध क्लिनिक और 2 मेडिकल स्टोर सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप


