खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चीतापाली निवासी रामकुमार यादव लंबे समय से परिवार की जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। परिजनों द्वारा बंटवारे से इनकार किए जाने पर उसने गुस्से में आकर अपनी मां जानकुंवर यादव के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां को बचाने पहुंचे पिता श्याम लाल यादव पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। हमले में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। शनिवार सुबह उरगा थाना पुलिस ने उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे चीतापाली गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज


