खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोरर पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सेलेगोंदी में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी रामकिशन जैन को गिरफ्तार किया है।
कोरर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सेलेगोंदी निवासी रामकिशन जैन (51 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोरर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से एक जरकीन में रखा 7 बल्क लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद जप्त किए गए।
पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना कोरर में अपराध क्रमांक 55/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और अपराध नियंत्रण में जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


