खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एनसीईआरटी की किताब में आपातकाल को शामिल करने पर रोष जताते हुए भाजपा को बेशर्म पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीति में बच्चों की किताबों को भी शामिल करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति जरूर करती है, लेकिन कभी बच्चों के भविष्य को इसमें शामिल नहीं करती। भाजपा बच्चों के भविष्य पर भी राजनीति करने वाली पार्टी है।
बिलासपुर में नीट घोटाले को लेकर कांग्रेस की ओर से देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यकम के संबंध में होने वाली प्रेस वार्ता में शामिल होने रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रहे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया जाएगा। इसी कैंपेन के अधीन देशभर के 28 शहरों में प्रेस वार्ता रखी है। बिलासपुर में होने वाली प्रेस वार्ता में मैं शामिल होऊंगा।
उन्होंने कहा कि पहली बार देश के इतिहास में हमने देखा है कि सीबीएसई शिक्षा, जो कांग्रेसी ने दी थी, उसमें घोटाला हो रहा है। धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकल में दो बार नीट पेपर लीक हुआ है। कांग्रेस ने देश को पहला आईआईटी, आईआईएम और एआईआईएमएस दिया था। नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीट घोटाला और सीबीएसई घोटाला दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जब एनटीए (NTA) का गठन किया गया था, तो संसदीय अधिकार क्यों नहीं दिया गया।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब


