खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवा (भारतीय गण वार्ता ) पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान- 2026 को लेकर चलाये जा रहे अभियान को सिर्फ दिखावा और जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी वाला अभियान कहा है। ज्ञात हो कि
स्वच्छता अभियान – 2026 को लेकर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र में अभियान छेड़ा हुआ है, जिसके तहत शहर भर की मुख्य दीवारों, बॉउंड्री का भरपूर उपयोग विभिन्न छायाचित्र व स्वच्छता सन्देश के नाम पर किया जा रहा है,जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और है,गली मोहल्ले वार्ड शहर गाँवों की ओर रुख करें तो हर जगह गंदगी का साम्राज्य नजर आता है।
कई वर्षो से अभी तक कचरों के निष्पादन के लिए व्यवस्थाएं नहीं बन पाई है, शहरों के बीच कचरे डंप हो रहे है। कई क्षेत्रों में गंदे पानी के लिए निकासी हेतु नाली, व पूर्व निर्मित नालियों की सफाई ठप्प है।गलियों में सड़कों की मरम्मत, मुख्य डामर सड़कों की मरम्मत, मूलभूत व्यवस्था ही नहीं हो पा रही है,तो व्यर्थ मुख्य सड़क चौराहों को साफ कर चित्रकारी और स्वच्छता सन्देश लिखना बेमानी है।आज दिनांक तक प्लास्टिक डिस्पोजल,पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं हो पाया है। आज भी विभिन्न अस्पतालों,सरकारी व सार्वजनिक संस्थानों,होटलों, शासकीय कार्यालयों में ही गंदगी पसरी हुई रहती है।
देवेश मिश्रा ने कहा कि धरातल पर सफाई व्यवस्था नजर आनी चाहिए। लोगों में जागरूकता लाकर उनमें स्वच्छता की आदत डलवाने की कोशिश होनी चाहिए, अन्यथा सरकार का यह स्वच्छता अभियान हर वर्ष की तरह मात्र खानापूर्ति ही साबित होगा। एक सवाल के जवाब में भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि जो भी लोग भाजपा सरकार के खिलाफ, उनकी नाकामियों को लेकर आवाज बुलंद करे,तो वह हिन्दू धर्म विरोधी कहे जाते है।भाजपा ने ऐसा नरेटिव सेट कर रखा है, कि जैसे वे ही हिन्दुओं के हितैषी और व ठेकेदार बने बैठे है।मतलब साफ है, भाजपा सरकार चाहे गलत करे, मनमानी करे, जब तक उनके समर्थन में बात करेंगे, आप हिन्दू धर्म समर्थक कहलायेंगे। देवेश मिश्रा ने आगे कहा कि भगवा पार्टी विशुद्ध रूप से सनातनी मूल्यों को सामने रखकर सर्वहितकारी, हर क्षेत्र के विकास हेतु कार्य करने प्रतिबद्ध है।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


