खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अदम्य साहस और स्वाभिमान की अमर प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रानी दुर्गावती जी का त्याग, शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा से ओतप्रोत गौरवपूर्ण जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और कर्तव्यपथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “न्यायप्रिय शासिका और नारी शक्ति की प्रतीक, गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती ने स्वराज्य और स्वसंस्कृति की रक्षा के लिए मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध वीरतापूर्वक संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शासन को जनकेंद्रित बनाकर समाज हित में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं और तालाबों का निर्माण कराने वालीं रानी दुर्गावती जी सुशासन और सेवा की अमर प्रेरणा हैं। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।”
Trending
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा
- राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया बड़ा फैसला
- सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज
- उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद


