खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा रेत में दबा मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती के शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर था, जबकि आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ था। वहीं घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल से पुलिस को एक युवती की चप्पल और बालों का गुच्छा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब


