खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि जरूरत के समय उनके स्वास्थ्य और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। जिले की निवासी श्रीमती अनिता चतुर्वेदी कुछ समय से थायराइड की समस्या से जूझ रही हैं और उनका नियमित इलाज चल रहा है। बीमारी के कारण दवाइयों और जांचों पर लगातार होने वाले खर्च से परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि उनके लिए राहत साबित हुई है।
योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे नियमित दवाइयों, आवश्यक जांच और उपचार पर कर रही हैं, जिससे उनका इलाज बिना किसी बाधा के जारी है। अनिता चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि से अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग होकर इलाज जारी रखे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाली जनहितैषी पहल है। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और विश्वास का संचार कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर
- संकटग्रस्त राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ के लिए सुरक्षा कवच बना ‘वन भैंसा मित्र’
- जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम लोहड़िया की तस्वीर
- महतारी वंदन योजना बनी सहारा- अनिता चतुर्वेदी को थायराइड के इलाज में मिल रही आर्थिक राहत
- इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने किया पदभार ग्रहण
- बेमेतरा में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ी पहल: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के जनदर्शन में पहुंचे 80 मामले, ऑन-द-स्पॉट निराकरण से जनता को मिली राहत


