खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विवरण के अनुसार, जून 2025 में पीड़िता की पहचान अशोक नगर निवासी सूरज यादव से हुई थी।
धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया। इस भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन समय बीतने पर जब युवती ने शादी की बात कही, तो वह अपने वादे से मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने 19 जून 2026 को तोरवा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अगले ही दिन 20 जून को आरोपी सूरज यादव को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय, साजा में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा में नवनिर्मित ढोलकल ट्रैकिंग रूट का किया लोकार्पण
- शुद्ध पेयजल हेतु क्लोरीनेशन अभियान जारी, 28 हजार हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त
- अन्ना रेड्डी सट्टा ऐप चलाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद
- मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक: सभी ऑनलाइन सेवाएं ‘सेवा सेतु’ पर होंगी शिफ्ट, रिक्त पदों और विधानसभा सत्र की तैयारियों पर विशेष जोर
- हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय- डॉ. रमन सिंह
- सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी


