खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नंदू के सीने में कई वार किए गए, जिसके कारण अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की कोशिश भी की थी। इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
परिजनों ने पुलिस पर मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी अरुण सायतोडे अभी फरार है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending
- हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय- डॉ. रमन सिंह
- सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
- विवेकानंद वार्ड में पार्षद ने कराया बोर खनन, पेयजल संकट से मिली बड़ी राहत
- शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक दैहिक शोषण, प्रेमी गिरफ्तार
- सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र- मुख्यमंत्री साय
- अवैध रेत उत्खनन- ड्रोन सर्विलांस से शिकंजा: छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई


