खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। उसके बाद वे शिविर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए लेकिन इस बीच अचानक नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर रुके और चाय-मैगी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन में शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं से संवाद किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अभनपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए।
एयरपोर्ट जाते समय राहुल गांधी का काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुका। यहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया। उनके इस अचानक रुकने से मौके पर मौजूद लोगों में उत्सुकता देखी गई और लोगों ने फोटो भी ली।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भी मैगी और चाय का स्वाद लिया।
Trending
- प्रशिक्षण शिविर के बाद नया रायपुर में रुके राहुल गांधी, नेताओं संग ली ‘चाय-मैगी’ की चुस्की
- सहकारिता में नया कीर्तिमान: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना बना देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत भुगतान करने वाला उद्योग
- ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि
- बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां
- आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर: सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं देश की रोल मॉडल ‘लखपति ड्रोन दीदी’
- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में गूंजा योग का मंत्र; अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया ‘निरोगी जीवन’ का संकल्प


