खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में मंगलवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिला। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सगे भाई हैं। जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद और गाली-गलौज के चलते युवक की बेरहमी से पत्थर मारकर हत्या की गई थी।
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-46 नयापारा गणेश नगर का है। दरअसल सुबह स्थानीय लोगों ने गणेन नगर में रहने वाले इरफान बघीरा (26) का शव गली में पड़ा देखा था। आसपास भारी खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मौके से पुलिस को दो बड़े सीमेंटनुमा पत्थर भी मिले थे, जिनसे वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। इरफान के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत एकत्र किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान बघीरा और नदीम खान, नईम खान के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है।
Trending
- बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर
- लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट
- निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात
- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प: मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कड़े निर्देश
- रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: तेलीबांधा में संदिग्धों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 9 हिरासत में; BNSS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई
- गाली-गलौज के विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
- बीजापुर में नए शिक्षा सत्र का शंखनाद: 4,332 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महाअभियान शुरू


