खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट गया है। मुंगेली, कवर्धा समेत कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम पानी गिरा, लेकिन अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और पारा चढ़ने लगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। जगदलपुर और रायपुर के आसपास के इलाकों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मानसून अभी भी दहलीज पर अटका हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर का तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। मुंगेली में 5 सेमी और कवर्धा में 1 सेमी वर्षा हुई।
फिलहाल पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका बनी हुई है। मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है।
प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है। दो दिन बाद भी इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।
रायपुर और आसपास के इलाकों में आज फिर बादल छा सकते हैं। बारिश और बादल गरजने की स्थिति बन सकती है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान


