खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत भरंडा गांव में सोमवार रात को धर्मांतरण के आरोपों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी में पहुंचे कुछ लोग आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर विरोध शुरू हुआ और दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में कुछ ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, गांव में तनाव का माहौल है। भरंडा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछ-ताछ की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम ‘प्रेस’ लिखी एक गाड़ी में सवार पास्टर समेत 2-3 लोग भरंडा गांव पहुंचे। आरोप है कि गांव के एक घर में धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। इस दौरान धर्मांतरित समुदाय के कुछ लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस घटना में महिला सहित 2-3 लोग घायल हो गए। वहीं बवाल की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि पास्टर और कुछ लोग प्रेस लिखी गाड़ी से पहुंचे थे। जिससे पत्रकारिता की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पास्टर समेत बाकी लोगों को थाने ले जाने के दौरान विरोध जताया और इन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
Trending
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल
- तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी
- बिहान योजना के तहत मुंगेली में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, एनपीए कम करने और बैंक क्रेडिट लिंकेज लक्ष्य पूर्ति पर जोर
- कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
- संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय


