खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 09 जून। जिले के उरंदाबेड़ा क्षेत्र स्थित सीएएफ कैंप में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जवान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जोगेंद्र नेताम फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित सीएएफ कैंप में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली लगी।
घटना की सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्मघाती कदम उठाने की आशंका नजर आ रही है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


