खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। आसूचना के आधार पर हर्रा/अर्रा (पीडिया) गांव के जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आज साेमवार काे 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद किए गए। कार्रवाई कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में की गई। बरामद डंप से गन पाउडर, जिलेटिन स्टिक, कमर्शियल डेटोनेटर और मेडिकल सामग्री सहित कुल 21 प्रकार के नक्सल सामग्री बरामद किए गए, जिन्हें नक्सलियों ने छिपाकर रखा था।
आसूचना के आधार पर कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज की देख-रेख में एफ/199 कंपनी ने हर्रा/अर्रा (पीडिया) गांव के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कंपनी कमांडर केबी. पांडा के नेतृत्व में जवानों ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद किए गए। तलाशी में मिले डंप से आईईडी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे गन पाउडर, जिलेटिन स्टिक, कमर्शियल डेटोनेटर के साथ 15 मेडिकल सामग्री सहित कुल 21 प्रकार की नक्सल सामग्री जब्त की गई।
सुरक्षाबलों के अनुसार हर्रा/अर्रा और आस-पास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है, लेकिन लगातार चल रहे अभियानों के चलते अब यहां नक्सल प्रभाव लगभग समाप्त हाे गया है। सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। बल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा, शांति और विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को ज्यादा प्रभावी ढंग से जारी रख जायेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये


