खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के पूर्व शिक्षक ने अपनी ही एक पूर्व छात्रा (नाबालिग) को डरा-धमकाकर उसका अपहरण किया और तोरवा इलाके के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। आरोपी के खौफ की वजह से पीड़िता करीब छह महीने तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा पर उसी के स्कूल में पूर्व में कार्यरत रहे शिक्षक राहुल बांगरू (निवासी देवरीखुर्द) की बुरी नजर थी। दिसंबर 2025 में आरोपी ने रास्ते में छात्रा को अकेले पाकर रोक लिया। उसने पीड़िता को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। डरी-सहमी नाबालिग को आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक OYO होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के करीब एक घंटे बाद आरोपी ने छात्रा को वापस सिरगिट्टी इलाके में लाकर छोड़ दिया।
जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक राहुल बांगरू ने छात्रा को कड़े शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उसने इस बात का जिक्र अपने माता-पिता या किसी अन्य से किया, तो वह उसे जान से मार डालेगा। शिक्षक के खौफ और सामाजिक लोक-लाज के डर से पीड़िता करीब छह महीने तक मानसिक रूप से घुटती रही। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर उसने अपने परिजनों को इस घिनौनी करतूत की सच्चाई बताई।
बेटी के साथ हुई इस भयानक घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत पीड़िता को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी राहुल बांगरू के खिलाफ संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस की एक विशेष टीम ने तत्काल देवरीखुर्द स्थित आरोपी के निवास पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
Trending
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले


