खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा द्वारा थाना फरसगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान एवं अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के रोजनामचा, अपराध पंजी, अभिलेख संधारण, मालखाना, शस्त्रागार एवं आर्म्स-एम्युनेशन का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण हेतु थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से चर्चा कर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, विवेचना, कानून-व्यवस्था संधारण एवं आमजनों से बेहतर व्यवहार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना स्टाफ को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी पेट्रोलिंग तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह -ऐतिहासिक दस्तावेजों से होंगे नागरिक रूबरू
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बस्तर से केंद्रीय बलों की होगी चरणबद्ध विदाई; सुरक्षा की कमान संभालेंगे 5,000 ‘बस्तर फाइटर्स’
- कोंडागांव पुलिस महकमे में कसावट: एसपी पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश
- कोंडागांव में बड़ी धोखाधड़ी का भंडाफोड़: कम दाम में बाइक दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
- विश्वास का कत्ल: कांकेर में सहेली ही निकली चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार


