खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में आगजनी से लगभग 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस मामले में बीजापुर वनमंडलाधिकारी को रायपुर अटैच किया गया है, वहीं वन रक्षक कामेश्वर एनका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित वन रक्षक कामेश्वर एनका ने उपनिदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व को पत्र लिखकर निलंबन आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। उसने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है।
पत्र में कामेश्वर ने बताया कि 19 मई को डीएफओ के आदेश पर उसे मोहम्मद अताउर रहमान के गोदाम में संग्रहित तेंदूपत्ता लॉटों के भण्डारण के लिए गोदाम सहायक नियुक्त किया गया था। लेकिन ड्यूटी वाली जगह एक भी गाड़ी नहीं आने के कारण उसे मौखिक आदेश से हर ब्लॉक में भेज दिया जाता था। वन रक्षक ने कहा कि जिस दिन गोदाम में आग लगी, वह खुद मौके पर मौजूद था। आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग बहुत ज्यादा फैलने से काबू नहीं पाया जा सका। कामेश्वर ने आरोप लगाया कि आगजनी के दौरान गोदाम प्रभारी दीनानाथ गोसाई मदद करने के बजाय खुद की गाड़ी निकालने में लगे रहे। वहीं घटना के वक्त गोदाम के नियंत्रणकर्ता अधिकारी भी मौजूद नहीं थे। वन रक्षक ने कहा कि उसने ईमानदारी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस लिहाज से निलंबन पर पुनर्विचार किया जाए, अन्यथा न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा।
Trending
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना


