खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन आदि गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेली वनमंडल के खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशानुसार खुड़िया परिक्षेत्र के वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूतकछार परिसर के बीट क्रमांक 487 आर.एफ. क्षेत्र में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
वन विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी ने कहा कि कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन


