नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के समाप्त होने के 2 दिन बाद ही सूर्यकुमार यादव मैदान पर लौट आए हैं। इस बार लीग अलग है, लेकिन फॉर्म पहले जैसी खराब है। भारत की टी20 टीम के कप्तान फिलहाल मुंबई टी20 लीग (Mumbai T20 League) में खेल रहे हैं। नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने केवल 19 रन बनाए। सूर्या की टीम को 21 रनों से शिकस्त मिली।
मंगलवार को नॉर्थ मुंबई पैन्थर्स और ट्रायम्फ नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पैन्थर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जब नाइट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो उसने महज 20 के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे। चौथे क्रम पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए, जो 11 गेंद में केवल 19 रनों का योगदान दे पाए।
सूर्यकुमार यादव शुरुआत में अच्छे टच में दिखे, 9 गेंदों में चार चौके समेत 19 रन बना चुके थे, लेकिन राहुल सावंत की गेंद पर चकमा खाकर आउट हो गए। सूर्या जब आउट हुए तब नाइट्स का स्कोर 57 रन पर तीन विकेट था। खैर सूर्या की टीम से नूतन कुमार गोयल ने 56 गेंद में 93 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन ही बना सकी और 21 रनों के अंतर से मैच हार गई।
इससे पहले सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 मैचों में उन्होंने 270 रन बनाए और पूरे सीजन में केवल 2 अर्धशतक लगा पाए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बतौर कप्तान सूर्या बल्ले से ज्यादा तबाही नहीं मचा पाए थे। उन्होंने वर्ल्ड कप में 9 मैच खेलकर 242 रन बनाए थे। इस खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि सेलेक्टर्स 2028 टी20 वर्ल्ड कप के प्लान से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर चुके हैं।
Trending
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन


