खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र से एक शिक्षक लापता हो गए हैं। शिक्षक अशोक उर्वसा सोमवार सुबह सैर के लिए निकले थे। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे हैं, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछ-ताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक अशोक का कोई पता नहीं चल पाया है। पखांजूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे वह घर से निकले थे। रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकलने के चलते परिजनों ने इसे सामान्य मानकर गंभीरता से नहीं लिया था। शिक्षक के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अब 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है, और वह घर नहीं लौटे हैं। पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनाें के अनुसार लापता शिक्षक अशोक उर्वसा भूरभूसी स्कूल में पदस्थ हैं। सोमवार सुबह 7 बजे उन्होंने अपने परिजनों को बताया था कि वह सुबह की सैर पर जा रहे हैं। चूंकि यह उनकी रोज की आदत थी, इसलिए परिवार ने शुरुआत में कोई चिंता नहीं की। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अशोक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उनकी अनुपस्थिति से परिवार में गहरा तनाव और चिंता का माहौल है। शिक्षक के लापता होने से परिजनों के मन में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने तत्काल पखांजूर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। परिजन भी अपने स्तर पर लगातार अशोक की तलाश में जुटे हुए हैं।
Trending
- खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद
- सफलता की नई इबारत: आधुनिक तकनीकों से नारायणपुर के खानेंद्र कुमेटी बने ‘रोल मॉडल’ किसान
- नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग
- बीजापुर के ‘नक्सल मुक्त’ कोण्डापल्ली में CM साय की ऐतिहासिक जनचौपाल: विकास की राह पर लौटे ग्रामीणों को बांटे वनाधिकार पत्र, आत्मसमर्पित दंपत्ति की दुकान से खरीदी पानी की बोतल
- छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ


