खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत एक अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा जरीकेन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट की चाेरी कर चंपत हाे गया। घटना पुलिस थाना से 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वैश्विक पेट्रोल संकट में बढ़ते पेट्रोल की कीमत काे देखते हुए चाेराें काे भी पेट्रोल की चाेरी में ज्यादा फायदा दिखने लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना भानपुरी थान से 50 मीटर की दूरी पर सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात करीब 1:52 बजे चाेरी करने वाला आरोपी तीन ठेला नुमा दुकानों के पास पहुंचा। उसने दुकानों के ताले तोड़े और लगभग 20 मिनट तक वहां मौजूद रहकर सामान खंगालता रहा। इसके बाद लगभग रात 2:12 बजे आरोपी अपने सिर पर 25 लीटर पेट्रोल से भरा जरीकेन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर मौके से फरार हो गया।
पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर इतनी फुर्सत में था कि उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह चोरी नहीं खरीदारी करने आया हो। बताया जा रहा है कि चोरी सिर्फ एक दुकान में हुई है, जबकि बाकी दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस चाेरी के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- बीजापुर के ‘नक्सल मुक्त’ कोण्डापल्ली में CM साय की ऐतिहासिक जनचौपाल: विकास की राह पर लौटे ग्रामीणों को बांटे वनाधिकार पत्र, आत्मसमर्पित दंपत्ति की दुकान से खरीदी पानी की बोतल
- छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन
- केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात


