खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। विश्राम सिंह मार्को लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर टपकता था, दीवारों में सीलन आ जाती थी और परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना बनकर रह गया था। इसी बीच शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ और धीरे-धीरे उनका पक्का घर तैयार हो गया। जन समस्या निवारण शिविर आमाडोब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्राम सिंह मार्को को उनके नए पक्के आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नया घर पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही था। उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात और अन्य मौसम की परेशानियों से भी उन्हें राहत मिल गई है। विश्राम सिंह मार्को ने कहा कि पहले कच्चे घर में रहना बहुत कठिन था, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन बदल गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


