खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया और लोहारा विकासखंड में एक बार फिर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का धान घोटाला सामने आया है। खाद्य अधिकारी ने इसे शासन की धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन बताते हुए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए ।
विकासखंड पंडरिया क्षेत्र स्थित कामठी समिति में खाद्य विभाग की जांच के दौरान 3289 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी-विक्रय का खुलासा हुआ है। वहीं लोहारा विकासखंड के धरमगढ में तकरीबन 1200 क्विंटल धान का हेरा फेरी सामने आया है।
जांच में करीब डेढ़ करोड़ करोड़ रुपये की राशि के गबन की बात सामने आई है। आरोप है कि प्रभारी प्रबंधक दयाराम पुसऊ, ऑपरेटर और अन्य संलिप्त लोगों ने आपस में मिलकर राशि का बंदरबांट किया। खाद्य विभाग के अनुसार उक्त राशि संबंधित समिति प्रबंधक, ऑपरेटर एवं अन्य दोषियों से वसूली योग्य है।
खाद्य अधिकारी चंद्र शेखर देवांगन ने इसे शासन की धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन बताया है। साथ ही शासन को षड्यंत्रपूर्वक आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की
- मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
- 30 मई को सुंदर सदन में सजेगा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ
- पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका कल तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभांरभ करेंगे
- नगरीय निकाय से समन्वय कर शहर के बीच बनने वाली सड़कों में निर्माण के दौरान ही करें नाली, अंडरग्राउंड केबल, पाइपलाइन के लिए प्रावधान’


