खबर वर्ल्ड न्यूज-पेंड्रा। जिले के बीच बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश लूटपाट के इरादे से एक सराफा दुकान में घुसे। इस दौरान व्यापारी पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान से गहने लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की गई है।
इधर, व्यापारी की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को पेंड्रा बस स्टैंड में रखकर चक्का जाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे पेंड्रा शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Trending
- जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
- दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना
- सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
- छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
- बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
- सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
- सुशासन तिहार शिविर में वन विभाग ने 99,500 पौधे बाटे, तेन्दुपत्ता संग्राहकों की बेटियों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी


