खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन परियोजना* के अंतर्गत आज बुधवर को जिला मुख्यालय सुकमा में डायल 112 आपातकालीन सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की , एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार, नगरपालिका सुकमा अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, पार्षदगण जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में डायल 112 सेवा को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS एवं नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम द्वारा डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु सेवा की शुरुआत की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डायल 112 सेवा को आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस सेवा के माध्यम से अब जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
डायल 112 सेवा के शुभारंभ से कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, दुर्घटना, विवाद, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को डायल 112 सेवा के उपयोग, कार्यप्रणाली एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर डायल 112 का उपयोग करने की अपील की गई।
Trending
- वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा छत्तीसगढ़: विदेशी सैलानियों की बना पहली पसंद
- राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भगवान नाम संकीर्तन पाठ का आयोजन
- मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
- मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- बस्तर पर अमित शाह का बयान, सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा: भूपेश बघेल
- बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पार: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
- सुकमा में त्वरित पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन डायल 112 का हुआ शुभारंभ
- वनांचल में ‘सुशासन तिहार 2026’ का असर: ग्राम भाटपाल के संताय पोटाई को मौके पर मिला नया राशन कार्ड, वर्षों की भटकन मिनटों में थमी


