खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन परियोजना* के अंतर्गत आज बुधवर को जिला मुख्यालय सुकमा में डायल 112 आपातकालीन सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की , एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार, नगरपालिका सुकमा अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, पार्षदगण जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में डायल 112 सेवा को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS एवं नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम द्वारा डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु सेवा की शुरुआत की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डायल 112 सेवा को आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस सेवा के माध्यम से अब जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
डायल 112 सेवा के शुभारंभ से कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, दुर्घटना, विवाद, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को डायल 112 सेवा के उपयोग, कार्यप्रणाली एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर डायल 112 का उपयोग करने की अपील की गई।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


