Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले, सूची जारी

    May 20, 2026

    ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल

    May 20, 2026

    कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले, सूची जारी
    • ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल
    • कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम
    • मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन
    • बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष
    • ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन
    बिलासपुर

    मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक मोहले व जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली।मुंगेली जिले में आम-जनता को त्वरित पुलिस सहायता एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट जनदर्शन सभाकक्ष मुंगेली में डायल 112 सेवा वाहनों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक पुन्नु लाल मोहले की उपस्थिति मे जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
    भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय अमित शाह के द्वारा देश एवं प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा का विस्तार किया जा रहा है, संपूर्ण प्रदेश मे कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERVs) तैयार किया गया जो कि वाहनों मे अत्याधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस डिवाइस, मोबाइल डाटा टर्मिनल, स्मार्ट मोबाइल फोन जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये गये, इसी क्रम में जिला मुंगेली को नवीन डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुलिस प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा आमजन को तत्काल सहायता प्राप्त हो सकेगी।
    जिले के थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जरहागांव, सरगांव, फास्टरपुर, लोरमी, चिल्फी एवं लालपुर पथरिया सहित कुल 07 थाना क्षेत्रों में डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटना, विवाद, मारपीट, महिला सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, आगजनी एवं अन्य आपात स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
    कार्यक्रम में विधायक पुन्नु लाल मोहले के द्वारा डायल 112 सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर डायल 112 सेवा को जनसुरक्षा एवं त्वरित राहत व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया, कार्यक्रम मे वनमंडालाधिकारी अभिनव कुमार (आई.एफ.एस.), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अति.पुलिस अधीक्षक सुनवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला व जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि डायल 112 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुलिस एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए एक ही नंबर 112 पर कॉल कर आमजन तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा आम नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि डायल 112 सेवा आम जनता और पुलिस के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस सेवा के माध्यम से जिलेवासियों को आपात स्थिति में शीघ्र राहत एवं सहायता प्राप्त होगी, पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा डॉयल 112 मे कॉल करने पर लोेकेशन ज्ञात कर कॉलर के स्थान की स्वतः पहचान कर इमरजेंसी मदद की जावेगी तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डायल 112 सेवा को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए पुलिस विभाग एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम

    May 20, 2026

    मुंगेली: भीषण गर्मी में 15 साल का ‘जल वनवास’ खत्म, पार्षद रोशन सोनी की पहल से एंड्रुज वार्ड में लौटी रौनक

    May 20, 2026

    लोखण्डी पंचायत में 9 लाख का बड़ा घोटाला, कागजों पर बन गया ‘भवन’ और ‘बोर’, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

    May 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,293

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,223
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले, सूची जारी

    By Khabar WorldMay 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में फेरबदल हुआ है। बड़ी…

    ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल

    May 20, 2026

    कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम

    May 20, 2026

    मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों के तबादले, सूची जारी

    May 20, 2026

    ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल

    May 20, 2026

    कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम

    May 20, 2026

    मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन

    May 20, 2026

    बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष

    May 20, 2026

    ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप

    May 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.