खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद रोशन सोनी ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लगभग 15 वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को पुनः चालू करवाकर वार्डवासियों को बड़ी राहत दिलाई है। लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप की जांच करवाकर उसमें नई मोटर डलवाई गई, जिसके बाद अब लोगों को पुनः स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है। हैंडपंप चालू होने से वार्ड में खुशी का माहौल है तथा नागरिकों ने पार्षद की इस पहल की जमकर सराहना की है। वार्डवासियों ने पार्षद रोशन सोनी को सक्रिय, शिक्षित एवं समझदार जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने भीषण गर्मी और जल संकट के समय लोगों की मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य किया है। नागरिकों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को लेकर कई बार मांग उठी थी, लेकिन समाधान नहीं हो पाया था। अब पार्षद की पहल से लोगों को राहत मिली है।
शिक्षक पिंटू सोनी ने इस कार्य को दूरदर्शी एवं वैज्ञानिक सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को लेकर इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। वहीं शिक्षक संतोष यादव ने पार्षद रोशन सोनी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि का होना वार्डवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
इस कार्य के लिए नगर पालिका के सीएमओ होरी सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। पार्षद रोशन सोनी ने बताया कि सीएमओ द्वारा तत्काल जल सामग्री उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कारण यह कार्य शीघ्र संभव हो सका। पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि पेयजल का दुरुपयोग न करें तथा जिन घरों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, वहां वर्षा जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली अवश्य बनवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी नागरिक को वॉटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था बनाने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। शासन की योजना के तहत आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे तथा वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
Trending
- दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नर) प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज
- 16 साल का भरोसा, एक झटके में खाक- ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार
- बस्तर की नई ‘लाइफ लाइन’ बनने की ओर बोधघाट परियोजना: 49 हजार करोड़ की योजना का नया सर्वे शुरू, 45 साल का इंतजार होगा खत्म!
- आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
- नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर
- मुंगेली: भीषण गर्मी में 15 साल का ‘जल वनवास’ खत्म, पार्षद रोशन सोनी की पहल से एंड्रुज वार्ड में लौटी रौनक
- महासमुंद में कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद में पिता को ईंट से मार डाला, गिरफ्तार
- पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गोल्डी शर्मा और अभिजीत एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज


