खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। छ्त्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। बलौदा बाजार आगजनी कांड में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बलौदा बाजार कोतवाली पुलिस ने बलौदा बाजार आगजनी कांड में संलिप्तता पाये जाने के बाद अलग-अलग मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमित बघेल ने जमानत याचिका लगाई थी। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब हाईकोर्ट से भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
Trending
- वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, वकील से बदसलूकी के बाद 18 लोगों पर नामजद FIR दर्ज
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल


