खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर कल, 20 मई (बुधवार) को मुंगेली जिले सहित देश भर की दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली के अध्यक्ष विनोद नागदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी केमिस्ट साथियों से एकजुटता दिखाने और अपनी दुकानें बंद रखने की विनम्र अपील की गई है।
केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम
संघ के अध्यक्ष विनोद नागदेव के अनुसार, यह बंद दवा विक्रेताओं और केमिस्टों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला औषधि विक्रेता संघ मुंगेली के पदाधिकारियों का कहना है कि केमिस्टों की जायज मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।
देश भर के 12.50 लाख दवा विक्रेता होंगे शामिल
अध्यक्ष विनोद नागदेव द्वारा जारी अपील में बताया गया है कि 20 मई को होने वाले इस बंद में अकेले मुंगेली ही नहीं, बल्कि देश भर के करीब 12.50 लाख दवा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
संघ ने सभी स्थानीय दवा व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे इस देशव्यापी आह्वान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूर्ण रूप से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें और केमिस्ट एकता का परिचय दें।
नोट: कल बुधवार को दवा दुकानें बंद रहने के कारण आम नागरिकों को दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए लोग अपनी जरूरी दवाइयां आज ही एडवांस में खरीद कर रख लें।
Trending
- वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, वकील से बदसलूकी के बाद 18 लोगों पर नामजद FIR दर्ज
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल


