खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के प्रतिभाशाली युवा कथक कलाकार शिवम सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता “किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्योत्सव 2026” में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित देश के प्रतिष्ठित एवं कठिनतम शास्त्रीय कथक नृत्य समारोह के 7वें संस्करण में देशभर से चयनित कलाकारों ने भाग लिया, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर टॉप 5 में स्थान बनाया।
इस अवसर पर उन्हें “किंकिणी कीर्तन नटराज अलंकरण 2026” (युवा कथक अलंकरण) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कथक साधना, मंचीय अभिव्यक्ति, लय, भाव एवं शास्त्रीय परंपरा के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रदान किया गया।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पूज्य गुरु पंडित धीरेन्द्र तिवारी गुरुजी को देते हुए कहा कि यह सम्मान गुरुजी के आशीर्वाद, कठोर साधना, अनुशासन एवं कथक की शुद्ध परंपरा को बनाए रखने की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने गुरुजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
युवा कलाकार शिवम मुंगेली जिले के सरस्वती शिशु मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इनके पिता श्री विष्णु सिंह राजपूत ग्राम पंचायत सचिव हैं तथा माता श्रीमती शकुन्तला राजपूत शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभ से ही परिवार द्वारा मिले संस्कार, शिक्षा एवं कला के प्रति समर्पण ने इन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय कथक संस्थान, नई दिल्ली में कथक की उच्च शिक्षा एवं साधना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान न केवल परिवार एवं गुरुजनों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि मुंगेली जिले के युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Trending
- वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, वकील से बदसलूकी के बाद 18 लोगों पर नामजद FIR दर्ज
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल


