Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    May 18, 2026

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग
    • सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह
    • वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन
    • मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार
    • सुशासन तिहार 2026: मुंगेली में समाधान शिविर का दिखा बड़ा असर, मनीषा पटेल का राशन कार्ड मात्र कुछ ही घंटों में तैयार
    • सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के ग्राम सुकली में ‘समाधान शिविर’ का भव्य आयोजन, करोड़ों की सौगात से चमकी लोरमी की पंचायतें
    • नकली शराब फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई; खैरागढ़ आबकारी SI निलंबित, विभाग में हड़कंप
    • बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार
    बिलासपुर

    मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 18, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम, 01 जुलाई 2026 से लागू होगा वीबी-जी-रामजी अधिनियम

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केन्द्र शासन ने ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 वीबी-जी-रामजी को 01 जुलाई 2026 से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 का स्थान यह नवीन अधिनियम लेगा। नई योजना के तहत अब प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी, जबकि पूर्व में यह सीमा 100 दिवस थी। योजना का उद्देश्य केवल मजदूरी आधारित रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले की क्षमता को मजबूत करना है।
    योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन मिलने के 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। समय-सीमा में रोजगार उपलब्ध नहीं होने पर पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। मजदूरी भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। मजदूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक अथवा डाकघर खातों में अंतरित की जाएगी। भुगतान में विलंब होने पर प्रतिदिन 0.05 प्रतिशत की दर से क्षतिपूर्ति राशि देने का प्रावधान भी रखा गया है। नई योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, पशुपालन एवं मत्स्य विकास, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जलवायु अनुकूल कार्य तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से ग्राम सभाओं की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जाएगा। कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार किट और छोटे बच्चों की देखभाल जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।
    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा है कि यह अधिनियम ग्रामीण विकास की दिशा में दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल है। इससे गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि नई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से ग्राम सभाओं की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकता आधारित कार्यों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि पात्र ग्रामीण परिवारों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली में समाधान शिविर का दिखा बड़ा असर, मनीषा पटेल का राशन कार्ड मात्र कुछ ही घंटों में तैयार

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के ग्राम सुकली में ‘समाधान शिविर’ का भव्य आयोजन, करोड़ों की सौगात से चमकी लोरमी की पंचायतें

    May 18, 2026

    बिलासपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, जामताड़ा के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,347

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,290

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,222
    Don't Miss
    रायपुर

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    By Khabar WorldMay 18, 20265

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर में कैनाल रोड 2.0 योजना को लेकर बड़ा विवाद…

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026

    मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    कैनाल रोड 2.0 पर सियासत गरमाई, आशियाना बचाने सड़क पर उतरेंगे लोग

    May 18, 2026

    सेवा डेरा’ जन सुविधा केंद्र में राज्य व केंद्र सरकार की 371 योजनाओं का मिलेगा लाभ- अमित शाह

    May 18, 2026

    वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 18, 2026

    मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली में समाधान शिविर का दिखा बड़ा असर, मनीषा पटेल का राशन कार्ड मात्र कुछ ही घंटों में तैयार

    May 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुंगेली के ग्राम सुकली में ‘समाधान शिविर’ का भव्य आयोजन, करोड़ों की सौगात से चमकी लोरमी की पंचायतें

    May 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.